शिवहर: पिपराही चौक पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 9 वर्षीय आयुष की दर्दनाक मौत

शिवहर के पिपराही चौक पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 9 वर्षीय आयुष कुमार की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पढ़ें पूरी खबर…

शिवहर के पिपराही से मकसूद आलम की रिपोर्ट

Sheohar News: पिपराही चौक पर बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वर्षीय मासूम आयुष कुमार की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है.

मृतक की पहचान गड़हिया निवासी राहुल कुमार उर्फ रामेश्वर गुप्ता के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था.

पिपराही चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिपराही चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने आयुष को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सरोज अस्पताल ले जाया गया.

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था मासूम

अस्पताल में इलाज के दौरान आयुष की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

स्थानीय लोगों में भी हादसे को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है. बताया जाता है कि मृतक भाजपा नेता योगेंद्र प्रसाद गुप्ता का नाती था.

ट्रक जब्त, पुलिस जांच में जुटी

पिपराही थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है.

थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >