शिवहर में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य का सम्मान, नुसरत जहां को मिला बिहार केसरी सम्मान

शिवहर की उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरौली की प्रधानाध्यापिका नुसरत जहाँ को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बिहार केसरी सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें मंत्री श्रवण कुमार के हाथों मिला.

Sheohar News: शिवहर. पिपराही प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरौली की प्रधानाध्यापिका नुसरत जहां को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए बिहार केसरी सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया. शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सरगम कला एवं समाज कल्याण मंच की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा और समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया था.

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

नुसरत जहां को विद्यालय में शैक्षणिक एवं सामाजिक जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए बिहार केसरी सम्मान-2026 प्रदान किया गया. सम्मान समारोह के दिन वह किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सकी थीं. इसी वजह से उन्हें बाद में यह सम्मान बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री तथा जदयू नेता श्रवण कुमार के हाथों प्रदान किया गया.

मंत्री श्रवण कुमार ने प्रदान किया बिहार केसरी सम्मान

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने नुसरत जहां को सम्मान प्रदान किया. वर्तमान में श्रवण कुमार ग्रामीण विकास के साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. सम्मान प्राप्त करने के बाद नुसरत जहां ने इसे अपने लिए गौरव के साथ शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया.

विद्यार्थियों को बाल श्रम और साइबर सुरक्षा के प्रति करती हैं जागरूक

नुसरत जहां की ओर से विद्यालय में शिक्षा के साथ सामाजिक और जागरूकता अभियानों को भी प्राथमिकता दी जाती रही है. विद्यार्थियों को बाल श्रम, साइबर सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करने की दिशा में उनके प्रयासों की सराहना की गयी है.

शिक्षा के साथ अच्छे नागरिक बनने की देती हैं सीख

विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नुसरत जहां बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास करती रही हैं. उनका जोर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने पर है.

सम्मान को विद्यार्थियों और शिक्षकों को समर्पित किया

नुसरत जहां ने सम्मान के लिए सरगम कला एवं समाज कल्याण मंच और संस्था से जुड़े ब्रजमोहन चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षा व समाज के विकास के लिए प्रयास करने वाले सभी लोगों का सम्मान है.

भविष्य में भी शिक्षा और जागरूकता पर रहेगा जोर

नुसरत जहां ने कहा कि बिहार केसरी सम्मान-2026 उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ सामाजिक जागरूकता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के प्रयास जारी रखने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md.maksud alam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >