शिवहर के नए एसडीएम ने देकुली धाम में श्रावणी मेला तैयारियों की समीक्षा की, प्रखंड-अंचल कार्यालय का भी किया निरीक्षण

शिवहर के नए एसडीएम डॉ. अनंत कुमार ने बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम का दौरा कर आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने मेला के सफल आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

Sheohar News: नवपदस्थापित एसडीएम डॉ. अनंत कुमार ने मंगलवार को बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम महादेव मंदिर का भ्रमण कर आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था को लेकर मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

एसडीएम ने मेला के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए.

मेला व्यवस्था पर हुई चर्चा

भ्रमण के दौरान मंदिर न्यास समिति के सचिव और अन्य सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.

एसडीएम ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

प्रखंड और अंचल कार्यालय का भी किया निरीक्षण

मंदिर भ्रमण के बाद एसडीएम ने शिवहर सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया.

उन्होंने पंचायत विकास दिवस के तहत नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया की जानकारी बीडीओ से ली. वहीं अंचल अधिकारी से जाति, आय, आवासीय प्रमाण-पत्र, राजस्व मामलों और दाखिल-खारिज से जुड़े कार्यों की समीक्षा की.

विधि-व्यवस्था की भी ली जानकारी

एसडीएम ने शिवहर नगर थाना पहुंचकर थाना अध्यक्ष से क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी प्राप्त की.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और श्रावणी मेला के दौरान प्रशासनिक तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar sing

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >