24 घंटे में सुलझी किसान हत्याकांड की गुत्थी, जमीन विवाद में पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार

शेओहर में 55 वर्षीय किसान साहेब राय की गला दबाकर हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. जमीन विवाद में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Sheohar Farmer Murder Case: तरियानी थाना क्षेत्र के छतौनी टोल, घुसुकपुर वार्ड संख्या-2 में 55 वर्षीय किसान साहेब राय की गला दबाकर की गई हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसकी जानकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह जमीन विवाद सामने आई है.

सूचना मिलते ही बनी एसआईटी, शुरू हुई त्वरित जांच

एसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनुशील कुमार और तरियानी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और जांच शुरू की गई.

मृतक की पत्नी कौशल्या देवी के लिखित आवेदन पर तरियानी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया.

तीन आरोपी गिरफ्तार

एसआईटी की त्वरित कार्रवाई में स्थानीय गांव के रहने वाले हंस लाल राय, उसके पुत्र सुरेंद्र राय तथा नगीना राय को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

मुख्य आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास

एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी हंस लाल राय का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. वह पहले भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है.

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar sing

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >