शिवहर में आंगनबाड़ी सेवाओं की समीक्षा, 28 केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से किया जाएगा लैस

शिवहर समाहरणालय में जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में ICDS और महिला एवं बाल विकास निगम की योजनाओं की समीक्षा हुई। जिले के 28 आंगनबाड़ी केंद्रों को 'सक्षम केंद्र' के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ बाला पेंटिंग, पोषण वाटिका, वाटर फिल्टर और एलईडी टीवी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Sheohar News: शिवहर समाहरणालय के संवाद कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) और महिला एवं बाल विकास निगम की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, कुपोषण उन्मूलन और विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई.

डीएम ने योजनाओं के प्रभावी संचालन और तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.

28 आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा सक्षम केंद्र

बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) किसलय शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 717 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. इनमें से 28 केंद्रों को 'सक्षम केंद्र' के रूप में विकसित किया जा रहा है.

डीएम ने इन केंद्रों पर बाला पेंटिंग, पोषण वाटिका, वाटर फिल्टर, एलईडी टीवी और वर्षा जल संचयन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

पोषण ट्रैकर में 97 प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

जिला समन्वयक अवनीश पाण्डेय ने बैठक में पोषण ट्रैकर की रिपोर्ट प्रस्तुत की.

रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान डीएम ने सैम, मैम और अल्पवजन श्रेणी के बच्चों की स्थिति पर चिंता जताई. उन्होंने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को अगले माह तक पोषाहार वितरण, गृह भ्रमण समेत पोषण ट्रैकर के सभी सूचकांकों में 97 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया.

तरियानी CDPO को सुधार की चेतावनी

बैठक में कार्यों में पिछड़ रहे तरियानी प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) को कार्यशैली में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी गई.

डीएम ने निर्देश दिया कि अगली समीक्षा बैठक से पहले सभी लंबित सूचकांकों में सुधार सुनिश्चित किया जाए.

मातृ वंदन और कन्या उत्थान योजना पर भी जोर

बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना और कन्या उत्थान योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया.

बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक और महिला पर्यवेक्षिकाएं मौजूद रहीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >