Sheohar News: महिला थाना शिवहर में 6 अगस्त 2026 को पीड़िता के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर दुष्कर्म से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. FSL और DIU की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए. इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.
Tariani News: प्राथमिकी दर्ज होते ही SIT गठित
पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर महिला थाना शिवहर में दुष्कर्म से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, शिवहर के निर्देश पर तत्काल विशेष जांच दल का गठन किया गया, ताकि मामले की जांच तेजी से पूरी की जा सके.
FSL और DIU टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
मामले में वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम और जिला आसूचना इकाई (DIU) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. टीम ने उपलब्ध साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संकलित किया, जिससे जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिली.
तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गिरफ्तार
महिला थाना पुलिस एवं गठित SIT ने उपलब्ध तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विधि-सम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जयचंदन कुमार, पिता चुन्नी दास, निवासी ग्राम/थाना तरियानी छपरा, जिला शिवहर के रूप में हुई है.
SIT में ये अधिकारी-कर्मी शामिल
मामले की जांच के लिए गठित SIT में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), महिला थानाध्यक्ष, तरियानी छपरा थानाध्यक्ष तथा जिला आसूचना इकाई (DIU) के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: डीएम प्रतिभा रानी ने सड़क-नाला निर्माण और शिक्षा भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर
