थाली पीट कर किया प्रदर्शन

शिवहर : समान काम के बदले समान वेतन को लेकर गृहरक्षकों ने समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. गृहरक्षकों ने थाली पीटकर प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह व रामकिशोर सिंह ने कहा कि जब तक सरकार मांग मान नहीं लेती है. आंदोलन जारी रहेगा. सीतामढ़ी : सुप्रीम कोर्ट व हाइकोर्ट के फैसले के आलोक में […]

शिवहर : समान काम के बदले समान वेतन को लेकर गृहरक्षकों ने समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. गृहरक्षकों ने थाली पीटकर प्रदर्शन किया. जिला अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह व रामकिशोर सिंह ने कहा कि जब तक सरकार मांग मान नहीं लेती है. आंदोलन जारी रहेगा.

सीतामढ़ी : सुप्रीम कोर्ट व हाइकोर्ट के फैसले के आलोक में समान काम का समान वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर गृहरक्षकों की हड़ताल शनिवार को 63 वें दिन भी जारी रही.
आंदोलनात्मक कार्यक्रम के तहत जिले भर से जुटे गृहरक्षकों ने जिला मुख्यालय डुमरा में थाली, लोटा के साथ प्रदर्शन किया. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले हड़ताली गृहरक्षक 32 वें दिन भी गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे रहे. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने की. उन्होंने कहा कि केंद्रीय कमेटी के निर्णय के अनुसार जिले भर के गृहरक्षकों द्वारा मांगों के समर्थन में आठ मई को चौक-चौराहों पर भिक्षाटन का काम किये.
11 मई को अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया, इसके बावजूद राज्य सरकार उनकी मांगों के प्रति गंभीर नहीं है. अब 15 मई को ‘करो या मरो’ के नारों के साथ पटना कूच करेंगे. प्रदर्शन में संरक्षक रामू सिंह, उपाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, सचिव श्याम सिंह, उदय नारायण झा, घनश्याम प्रसाद, सलीम बैठा, राम प्रगास राय, राम किशोर राय, चंदेश्वर प्रसाद,
वीरेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, राम विशेष राय, विनोद मंडल, राम अचल महतो, बृजकुमार राय, रामचंद्र राय, नरेंद्र सिंह, राम बालक ठाकुर, शिवकुमार चौरसिया, अशोक सिंह, रामानेक पांडेय, दिलीप साह, रामसेवक राम, मोतीलाल राम, विनोद राय, रामलला ठाकुर, गोनौर राय, अजय मिश्रा, देवेंद्र राय, राम भगत राय, राम लगन साह, सत्येंद्र राय समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >