200 लीटर नशीली ताड़ी के साथ गिरफ्तार

शिवहर : एसपी प्रकाश नाथ मिश्र को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 200 लीटर नशीली ताड़ी के साथ मुजप्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के मेथनापुर गांव निवासी मेघनाथ सहनी को शिवहर जेल रोड से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके दो पहिया वाहन बाइक को जप्त कर लिया है. एसपी […]

शिवहर : एसपी प्रकाश नाथ मिश्र को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 200 लीटर नशीली ताड़ी के साथ मुजप्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र के मेथनापुर गांव निवासी मेघनाथ सहनी को शिवहर जेल रोड से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके दो पहिया वाहन बाइक को जप्त कर लिया है.

एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मेघनाथ विगत दो माह से मीनापुर से ताड़ी लाकर फतहपुर में शिवहर वार्ड 3 निवासी नंदलाल राम को उपलब्ध कराता था. पूछताछ में इसका खुलासा होने पर उसकी निशानदेही पर नंदलाल राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. कहा कि चौंकाने वाली बात रही कि वह विगत दो माह से जिले के तरियानी थाना होकर शिवहर थाना क्षेत्र के फतहपुर में ताड़ी का कारोबार करता रहा है. किंतु थानाध्यक्ष को इसकी भनक नहीं लगी. इस मामले में शिवहर थानाध्यक्ष व तरियानी थानाध्यक्ष से भी जवाब तलब किया जायेगा.
बताया कि करोबारी चार कंटेनर में शराब लादकर बाइक से ला रहा था. प्रत्येक कंटेनर में करीब 50 लीटर ताड़ी के हिसाब से दो सौ लीटर ताड़ी बरामद की गयी. करीब तीन दिन पुराना समीर युक्त ताड़ी है.जो काफी बदबूदार है.
गैंग रेप के आरोपित के विरुद्ध होगी स्पीडी ट्रायल: एसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तीयां गांव में 28 अप्रैल को हुई गैंग रेप के मामले में पांचवे फरार अभियुक्त कटैया निवासी अजीत उर्फ पप्पु पासवान को शिवहर से गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस इस मामले में चार अभियुक्त को पहले ही दबोच चुकी है. पूछताछ के बाद पुलिस नेे पीड़िता का सूटकेस भी बरामद कर लिया है. वही घटना में प्रयुक्त मोबाइल को भी बरामद कर लिया. मालूम हो कि पांच युवकों ने मिलकर रीगा बहन के यहांं जा रही एक विवाहिता के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था.
एसपी ने कहा कि इस मामले में फरार अभियुक्त के विरुद्ध 72 घटे के अंदर कुर्की जप्ती वारंट जारी किया गया. गिरफ्तारी के वाद शीघ्र चार्जशीट भी सुपूर्द कर दिया जायेगा.गैंग रेप के अारोपी के विरुद्ध स्पीडी ट्रायल होगा.
अपहृत गुड़िया बरामद: प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि तरियानी छपड़ा गांव की गुड़िया कुमारी उर्फ प्रिंसी कुमारी को पुलिस ने बरामद कर लिया है. एसपी नेे कहा कि पूछताछ में गुड़िया ने बताया कि मां घरेलू काम में उसके साथ मारपीट करती थी. इसी कारण भागकर वह मामा के ससुराल मझोलिया चली गयी थी.
एसपी ने कहा कि लड़की को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद मेडिकल जांंच कराया जायेगा. तक तक उसे अल्पावास गृह शिवहर में रखा जायेगा. गुड़िया 22 अप्रैल को गायब हो गयी थी. इसकी मां ने तरियानी थाना में अपहरण की प्राथमिकी कांड संख्या 74/17 दर्ज करायी थी.
राज्यसात होगी मकान मालिक की संपत्ति: एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने कहा कि जिस मकान मालिक के मकान में किरायेदार से भी शराब बरामद होगी. वैसे मकान मालिक का भी मकान व जमीन राज्यसात होगा. अन्यथा उन्हे कारोवारी के जमीन का व्यौरा उपलब्ध कराना होगा. कहा कि जिस थानाध्यक्ष के क्षेत्र में शराब बिक्री व निर्माण होगा. व उसकी गिरफ्तारी व बरामदगी दूसरे किसी माध्यम से होगी. वैसी हालत में थानाध्यक्ष पर कार्रवाई होगी. वे 10 वर्ष तक किसी थाना के थानाध्यक्ष नहीं बन सकेंगे. कहा कि सभी थानाध्यक्ष ने शपथ पत्र प्रस्तुत किया है कि उनके थाना क्षेत्र में शराब का निर्माण, संग्रहण व विक्रय नहीं हो रहा है.ऐसी हालत में क्षेत्र में शराब के संग्रहण व विक्रय की सूचना नहीं होने का कोई बहाना नहीं चलेगा. कहा कि शराब पीने वाले पदाधिकारी पर भी कार्रवाई होगी. उन्हें 15 दिन के अंदर सेवा से बरखास्त कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >