प्रशिक्षण केंद्र का डीएम ने लिया जायजा

पिपराही : डीएम राजकुमार ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ पिपराही प्रखंड मुख्यालय में जारी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया. वही आवश्यक दिशा निर्देश के साथ सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगे प्रशिक्षक से प्रशिक्षण में बताये जा रही […]

पिपराही : डीएम राजकुमार ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ पिपराही प्रखंड मुख्यालय में जारी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया. वही आवश्यक दिशा निर्देश के साथ सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगे प्रशिक्षक से प्रशिक्षण में बताये जा रही जानकारी के बारे में पूछताछ की. प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण में पंचायती राज के गठन, उद्देश्य,योजना व अधिकार कर्तव्य के बारे में जानकारी दी. मौके पर डीडीसी इंदू सिंह,एसडीओ लालबाबू सिंह,बीडीओ अजय कुमार, सीओ सुधीर कुमार समेत कई मौजूद थे. प्रशिक्षण प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शिवलाल पासवान, विनोद कुमार, रूपलाल मंडल, अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >