इंसास रहने पर भी गोली नहीं चलाने पर दो जवान निलंबित

शिवहर : एसपी संतोष कुमार ने कुअमां में पुलिस पर फायरिंग व बम कांड की घटना को अंजाम दे रहे अपराधियों पर गोली नहीं चलाने व कर्तव्य में लापरवाही को लेकर वारदात के समय ड्यूटी पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. प्रकाश कुमार व अशोक कुमार वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष राकेश […]

शिवहर : एसपी संतोष कुमार ने कुअमां में पुलिस पर फायरिंग व बम कांड की घटना को अंजाम दे रहे अपराधियों पर गोली नहीं चलाने व कर्तव्य में लापरवाही को लेकर वारदात के समय ड्यूटी पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. प्रकाश कुमार व अशोक कुमार वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार के साथ सहयोग में मौजूद थे. जब अपराधियों ने वाहन जांच के दौरान थानाध्यक्ष पर फायरिंग व बम विस्फोट किया, उस दौरान दोनों ने जवाबी कार्रवाई में एक भी गोली नहीं चलायी. उनके पास इंसास रायफल थी. इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है.

एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों के घर मंगलवार को कुर्क होंगे. इसकी पूरी तैयारी पुलिस कर चुकी है. कहा कि पुलिस अपराधियों की मांद तक पहुंच चुकी है. रिजल्ट शीघ्र सामने आ जायेगा. एसपी संतोष ��ुमार ने कहा कि अपराधी घटना को अंजाम देकर संभावित ठिकानों को छोड़ फरार हो गये हैं. पुलिस उन तक शीघ्र पहुंच जायेगी.
क्या है मामला
कुअमां में वाहन चेकिंग के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हमला किया था. इस कांड में नक्सली व अपराधी दोनों के संयुक्त गिरोह की बात सामने आ रही है. उन्हें संरक्षण देने वाले कुअमां निवासी गणेश सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. फिलहाल पुलिस को कुअमां निवासी छोटू सिंह उर्फ छोटू उर्फ रितेश कुमार, बिट्टू सिंह व सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मुरसंड निवासी कमलेश समेत अन्य दो अपराधियों की तलाश है.
पाक समर्थित गीत बजाने और नारे लगाने के मामले में आठ गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >