48 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

पुपरी : थाने की पुलिस ने रविवार की शाम गश्ती के क्रम में हरिहरपुर चौक के पास से नेपाली शराब के साथ एक बाइक सवार कारोबारी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार राहुल कुमार डुम्हारपट्टी गांव का रहनेवाला है. थानाध्यक्ष कपूरनाथ शर्मा ने बताया कि उक्त कारोबारी के पास से 48 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद […]

पुपरी : थाने की पुलिस ने रविवार की शाम गश्ती के क्रम में हरिहरपुर चौक के पास से नेपाली शराब के साथ एक बाइक सवार कारोबारी को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार राहुल कुमार डुम्हारपट्टी गांव का रहनेवाला है. थानाध्यक्ष कपूरनाथ शर्मा ने बताया कि उक्त कारोबारी के पास से 48 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें गिरफ्तार युवक के अलावा लव कुमार, उदय मंडल समेत सात लोगों को आरोपित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >