विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम और एसपी ने किया वृक्षारोपण

शिवहर : विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया. डीएम अरशद अजीज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने समाहरणालय मैदान में वृक्षारोपण किया. संघर्षशील युवा अधिकार मंत्र के बैनर तले आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न उपयोगी वृक्ष को लगाया गया. कार्यक्रम के दौरान एसपी ने मौजूद मंच के सदस्यों […]

शिवहर : विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया. डीएम अरशद अजीज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने समाहरणालय मैदान में वृक्षारोपण किया.

संघर्षशील युवा अधिकार मंत्र के बैनर तले आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न उपयोगी वृक्ष को लगाया गया. कार्यक्रम के दौरान एसपी ने मौजूद मंच के सदस्यों से हाथ मिलाकर परिचय किया. वही वृक्षारोपण कार्यक्रम को बेहतर कार्यक्रम बताते हुए सहयोग का अाश्वासन दिया. इधर संघर्षशील अधिकार मंच के आग्रह पर एसपी ने थानों में पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करायी. जहां मंच के सदस्यों ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से थानों में भी वृक्षारोपण किया.
इस दौरान संघर्षशील अधिकार मंच के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण में सक्रिय योगदान करने वाले लोगों को मंच प्रतियोगिता के माध्यम से सम्मानित करेगा. वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अजब लाल चौधरी, शिक्षक न्याय मोरचा के संयोजक राधेश्याम सिंह, प्रदेश महासचिव अभय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >