एबीएसयू प्रखंड अध्यक्ष का हुआ चुनाव

शिवहर : ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के शिवहर जिला कार्यालय में जिले के पांचों प्रखंड के अध्यक्ष पद के लिये पर्चा दाखिल किया गया. पांचों प्रखंडों से सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया. जिससे सभी प्रत्याशी निर्विरोध विजय घोषित किये गये. शिवहर प्रखंड से निपुण कुमार, डुमरी से स्वदेश कुमार, पुरिनहया से राहुल कुमार, […]

शिवहर : ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के शिवहर जिला कार्यालय में जिले के पांचों प्रखंड के अध्यक्ष पद के लिये पर्चा दाखिल किया गया.

पांचों प्रखंडों से सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया. जिससे सभी प्रत्याशी निर्विरोध विजय घोषित किये गये. शिवहर प्रखंड से निपुण कुमार, डुमरी से स्वदेश कुमार, पुरिनहया से राहुल कुमार,
पिपराही से मोहम्मद मुमताज आलम, तरियानी से नवनीत कुमार ने पर्चा दाखिल किया था. जिन्हें शाम चार बजे निर्वाचन पदाधिकारी आजम शेख ने विजय घोषित किया एवं विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया. निर्वाचन पदाधिकारी आजम शेख ने कहा कि अगले माह नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा. विजय प्रत्याशियों को एबीएसयू प्रदेश अध्यक्ष आर्यन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह, प्रदेश महासचिव सनी पांडेय, जिलाध्यक्ष धीरज यादव,जिला महासचिव आजम शेख समेत दर्जनों सदस्यों ने शुभकामना दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >