परिहार : थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म में विफल होने पर एक देवर ने अपनी भाभी के साथ अश्लील हरकत की. उसने दांत से काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी महिला को इलाज के लिए परिहार पीएचसी में भरती कराया गया है, जहां उसकी चिकित्सा जारी है. घटना की बाबत पीड़िता के बयान पर परिहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें देवर रणधीर राम को आरोपित किया गया है.
दुष्कर्म में विफल होने पर भाभी से अश्लील हरकत, आरोपित फरार

दुष्कर्म में विफल होने पर भाभी से अश्लील हरकत, आरोपित फरार
Copied link
परिहार : थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म में विफल होने पर एक देवर ने अपनी भाभी के साथ अश्लील हरकत की. उसने दांत से काट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जख्मी महिला को इलाज के लिए परिहार पीएचसी में भरती कराया गया है, जहां उसकी चिकित्सा जारी है. घटना की बाबत […]
पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है,
वहीं आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है. हालांकि आरोपी फरार हो गया है. बताया गया हैं कि आरोपी अपनी भाभी पर गलत नजर रखता था. इस क्रम में उसने रविवार की देर शाम पीड़िता के साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की. पीड़िता के प्रतिकार के बाद उसने रुपयों का प्रलोभन दिया. लेकिन पीड़िता ने इसका विरोध किया. इससे नाराज देवर ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिया. साथ हीं जबर्दस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की. लेकिन पीड़िता के विरोध के चलते उसके मंसूबे पर पानी फिर गया. लेकिन भागने से पूर्व उसने गाल में दांत काट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. नैतिकता व मानवता के साथ रिश्तों की पवित्रता को शर्मसार करती इस घटना की इलाके में चर्चा जोरों पर है.