प्रबंधक के वेतन में कटौती

समीक्षा. बैठक में सिविल सर्जन िदखे सख्त, दिया निर्देश शिवहर : स्थानीय सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में सिविल सर्जन बिसंभर ठाकुर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं की समीक्षा के लिये एक बैठक आयोजित की गयी. सिविल सर्जन ने निर्देश दिया कि बीपीएल परिवार के किसी व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान हो जाती […]

समीक्षा. बैठक में सिविल सर्जन िदखे सख्त, दिया निर्देश

शिवहर : स्थानीय सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में सिविल सर्जन बिसंभर ठाकुर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं की समीक्षा के लिये एक बैठक आयोजित की गयी.
सिविल सर्जन ने निर्देश दिया कि बीपीएल परिवार के किसी व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान हो जाती है तो शव को घर तक ले जाने के लिए एंबुलेंस पीएचसी प्रभारी मुहैया कराये. अगर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है. तो कोई दूसरा वाहन उपलब्ध करायें. उसकी व्यय राशि रोगी कल्याण समिति के कोष से प्राप्त कर सकते हैं. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के समीक्षा के क्रम में उपलब्धि संतोषजनक नहीं रहने से नाराज सिविल सर्जन ने एएनएम समेत प्रबंधक तक के मानदेय में से एक प्रतिशत कटौती का निर्देश दिया है. वही पीएचसी प्रभारी के कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करते हुए उनसे जवाब तलब किया है.
सिविल सर्जन ने सभी पीएचसी प्रभारी को चेतावनी दिया कि अगले माह से इसकी उपलब्धि संतोषजनक नहीं रही तो उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जायेगी. साथ ही वेतन की काटी भी जायेगी. सिविल सर्जन ने दो टूक शब्दों में कहा कि इसमें कोताही बरदास्त नहीं की जायेगी. सिविल सर्जन ने सभी पीएचसी प्रभारी को कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी हालत में चिकित्सक के ड्यूटी रोस्टर में फेरबदल बार बार नहीं करें.
बैठक में अगले माह से प्रारंभ होने वाले परिवार नियोजन पखवारा व दस्त नियंत्रण पखवारा की सफलता हेतु प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया. इस कार्यक्रम की सफलता हेतु आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में आरसीएच रजिस्टर अपडेट करने का निर्देश दिया गया. वहीं, टीकाकरण अभियान की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सिविल सर्जन ने पीएचसी में खराब बेसिक टेलीफोन या डब्लूएलएल को ठीक कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया. बैठक में डीपीएम पंकज कुमार मिश्र समेत सभी पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >