12 किलो गांजे के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

बैरगनिया : सीमापार नेपाल के गौर-चंद्रनिगाहपुर पथ के संतपुर के पास नेपाल पुलिस ने 12 किलो प्रतिबंधित गांजा जब्त किया है, वहीं दो महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला तस्करों में नेपाल के मकवानपुर जिले के मनहरी वार्ड तीन निवासी शोभा परियार व बिजुला परियार शामिल है. डीएसपी नवीनकृष्ण भंडारी ने पुष्टि करते […]

बैरगनिया : सीमापार नेपाल के गौर-चंद्रनिगाहपुर पथ के संतपुर के पास नेपाल पुलिस ने 12 किलो प्रतिबंधित गांजा जब्त किया है, वहीं दो महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला तस्करों में नेपाल के मकवानपुर जिले के मनहरी वार्ड तीन निवासी शोभा परियार व बिजुला परियार शामिल है. डीएसपी नवीनकृष्ण भंडारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि चंद्रनिगाहपुर से गौर आ रही मैजिक वैन नंबर ना 1ज-6823 से उक्त गांजा के साथ दोनों महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया. दोनों नेपाल से उक्त गांजे को भारतीय सीमा में ले जा रहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >