नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आज, तैयारी पूरी

शिवहर : निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर चुनाव नौ जून को संपन्न होगा. इसके लिए सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में चुनाव कराया जाएगा. प्रभारी डीएम सह एडीएम मनन राम ने बताया कि विधि व्यवस्था संधारण को […]

शिवहर : निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर चुनाव नौ जून को संपन्न होगा. इसके लिए सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में चुनाव कराया जाएगा.

प्रभारी डीएम सह एडीएम मनन राम ने बताया कि विधि व्यवस्था संधारण को लेकर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. समाहरणालय परिसर से लेकर जीरो माइल चौक तक चाक चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है .वही विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पर्याप्त बल लगाये गये हैं.
कहा कि सबसे पहले निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाया जाएगा .उसके बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उसके बाद निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ दिलाया जायेगा. सारी प्रक्रिया 11 बजे से शुरू हो जाएगी. एडीएम ने कहा कि विजय जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दी गयी है. चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में होगा.
जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा. मालूम हो नगर पंचायत में 15 पार्षद चुने गये हैं. जो अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.
दिया िनर्देश
बोले प्रभारी डीएम सह एडीएम मनन राम
11 बजे से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
विजय जुलूस पर लगा है प्रतिबंध
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर होगा चुनाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >