सेविकाओं को मिला पीसीवी वैक्सीन का प्रशिक्षण

पुरनहिया : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ मो रईसुदीन खां की अध्यक्षता में आंगनबाडी सेविकाओं की पीसीवी वैक्सीन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीएचसी पुरनहिया प्रभारी डॉ त्रिलोकी शर्मा एवं डॉ शेष कुमार मिश्र व डॉ धर्मेंद्र कुमार ने नियमित टीकाकरण के अंतर्गत आगामी माह से दी जाने वाली […]

पुरनहिया : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीओ मो रईसुदीन खां की अध्यक्षता में आंगनबाडी सेविकाओं की पीसीवी वैक्सीन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीएचसी पुरनहिया प्रभारी डॉ त्रिलोकी शर्मा एवं डॉ शेष कुमार मिश्र व डॉ धर्मेंद्र कुमार ने नियमित टीकाकरण के अंतर्गत आगामी माह से दी जाने वाली नई वैक्सीन के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह खतरनाक एवं जानलेवा न्युमोनिया बिमारी से बचाव करता है.

वैक्सीन के प्रयोग, उपयोगिता तथा होने वाले लाभ के बारे मे भी बताया गया. विदित हो कि इस टीके का प्रयोग सरकारी तंत्र में पहली बार हो रहा है. इसे राज्य के 17 जिलों में दी जायेगी .जिसमें शिवहर भी शामिल है .यह टीका नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने में अहम भूमिका निभायेगी. मौके पर पीएमडबल्यु नागेंद्र शर्मा सहित सभी आंगनबाड़ी सेविका मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >