सीमांचल में 6 लेन एक्सप्रेसवे और रेलवे ओवरब्रिज का होगा निर्माण, सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Seemanchal Expressway ROB Project: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सीमांचल के लिए 6 लेन एक्सप्रेसवे और रेलवे ओवरब्रिज की डिमांड की है. सांसद ने बताया कि लगभग 25 सालों से यह परियोजना अटकी हुई है. ऐसे में उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है.

Seemanchal Expressway ROB Project: सीमांचल के विकास को नई पहचान मिलने वाली है. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने 6 लेन एक्सप्रेसवे और रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा. सांसद पप्पू यादव के मुताबिक, स्वीकृति मिलने के बावजूद कई सालों से यह परियोजना अटकी हुई है. ऐसे में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

इन जगहों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से परसमा (सुपौल) से तरावे चौक, सिंहेश्वर, केवटगामा चौक, खुर्दा और चकमका (मधेपुरा) होते हुए बनमनखी तक एनएच-107 (वर्तमान एनएच-231) से जोड़ने को लेकर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की. पप्पू यादव ने बताया, कटिहार, प्राणपुर, डगरुआ और बायसी होते हुए बहादुरगंज तक प्रस्तावित 6 लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है.

इस तरह मिल सकेगा फायदा

यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा. इसके साथ ही बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आना-जाना आसान हो सकेगा. इस रोड प्रोजेक्ट के पूरा होने से सीमांचल के जिले जैसे कि पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, बनमनखी समेत इसके आस-पास के इलाके के लोगों को फायदा मिल सकेगा. इन जिलों के बीच आना-जाना आसान हो सकेगा. साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि और ग्रामीण इलाके का विकास हो सकेगा.

सांसद पप्पू यादव ने इस एक्सप्रेसवे को सीमांचल के लिए बेहद खास बताया. पप्पू यादव की माने तो, इस परियोजना के तहत लगभग 1400 करोड़ रुपये की लागत से 177 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी. लगभग 25 सालों से यह परियोजना अटकी हुई है.

रेलवे ओवरब्रिज को लेकर भी की मांग

इसके अलावा रेलवे ओवरब्रिज का काम भी अटका हुआ है. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की माने तो, क्षेत्र में आरओबी के निर्माण को लेकर भी स्वीकृति मिल चुकी है. लेकिन निर्माण नहीं हो सका है. इसके कारण जाम की समस्या बनी रहती है और दुर्घटना की संभावना भी रहती है. पप्पू यादव ने नितिन गडकरी से मुलाकात की तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर किया और विश्वास जताया कि जल्द उनकी मांग पर पहल की जाएगी.

Also Read: NEET री-एग्जाम फर्जीवाड़ा में होगा नया खुलासा, आरोपियों से पूछे जाने वाले सवाल तैयार, मिली रिमांड



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >