ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

SASARAM NEWS.मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा नहर रेलवे पुल के समीप रविवार की सुबह करीब आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी.

सासाराम ग्रामीण. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा नहर रेलवे पुल के समीप रविवार की सुबह करीब आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी. इसकी जानकारी सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली की एक युवती शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है. सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस बल को भेजा गय. देखा गया कि ट्रेन से कटकर युवती की मौत हुई है. काफी खोजबीन की गयी. लेकिन, उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले. जिससे उसकी पहचान की जा सके. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. शव की पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >