16 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को बनाये रखने जांच अभियान जारी

नासरीगंज.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से एफएसटी दंडाधिकारी के साथ विशेष टीम गठित कर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने एक शराब धंधेबाज को 16 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान नासरीगंज नगर के वार्ड संख्या 2, दर्जी मुहल्ला निवासी सलाउद्दीन मियां के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह रोक लगायी गयी है. ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाया जायेगा. छापेमारी अभियान में पीएसआइ राहुल कुमार, पीटीसी अश्विनी कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >