रोहतास: बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली 19 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

रोहतास जिले के शिवसागर से सात जुलाई को बैंक जाने निकली 19 वर्षीय युवती लापता हो गई. परिजनों को अगले दिन फोन पर युवती ने कहा कि वह घर नहीं लौट सकती, जिससे चिंता बढ़ गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Shivsagar Missing Girl Case : रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के घोरघट गांव से बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद शिवसागर थाना में आवेदन देकर उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की गई है.

Rohtas News : बैंक जाने की बात कहकर निकली थी घर से

परिजनों के अनुसार युवती सात जुलाई को दोपहर करीब एक बजे सासाराम स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा जाने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी. परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका.

अगले दिन आया फोन, कहा- अब घर नहीं लौट सकती

परिजनों ने बताया कि आठ जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे एक मोबाइल नंबर से घर पर फोन आया. फोन करने वाली ने खुद को लापता युवती बताते हुए कहा कि वह अब घर नहीं लौट सकती. इसके तुरंत बाद फोन कट गया.

मोबाइल घर पर छोड़कर गई थी युवती

परिजनों का कहना है कि युवती अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर गई थी. ऐसे में उससे किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है. फोन आने के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई.

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

शिवसागर थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और युवती की तलाश की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >