गुप्ताधाम जाने के दौरान बाइक से गिरी महिला, गयी जान

उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नवही गांव निवासी राधेश्याम की 45 वर्षीय पत्नी गुलाबी देवी के रूप में हुई है.

चेनारी. चैत महाशिवरात्रि पर गुप्ता धाम दर्शन करने जा रही एक महिला की मौत बाइक से गिरने से हो गयी. मृत महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नवही गांव निवासी राधेश्याम की 45 वर्षीय पत्नी गुलाबी देवी के रूप में हुई है. मृत महिला के पति राधेश्याम ने बताया कि शुक्रवार को हमलोग नवही गांव से अपने बाइक पर बैठकर पति-पत्नी बाबा गुप्तेश्वर नाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान दौरान दुर्गावती डैम से पहले ब्रेकर पार करने के दौरान बाइक पर पीछे बैठी पत्नी अचानक गिर पड़ी. इससे उसका सिर फट गया. उसे उठाने पर काफी खून सड़क पर बहने लगा. आसपास वहां कोई नहीं था़ उक्त जगह से घटना के 10 से 15 मिनट बाद गुजर रहे चरवाहों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल सासाराम रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हो रही है. वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश सिंह ने बताया कि 7:10 पर एक महिला घायल अवस्था में आयी थी, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर हॉस्पिटल सासाराम भेज दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >