रोहतास में बक्से का ताला तोड़ डेढ़ लाख रुपये लेकर पत्नी फरार, पति ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Sasaram News : किरही गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक विवाहिता ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए और फरार हो गई. उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अब पुलिस महिला की तलाश में जुटी है.

Sasaram News : सासाराम थाना क्षेत्र के किरही गांव से एक विवाहिता द्वारा घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पति ने पत्नी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद पति ने थाना में पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

पति के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

किरही गांव निवासी जितेंद्र कुमार साह, पिता धनेश्वर साह, ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनकी पत्नी चिंकी देवी रविवार की रात घर में रखे बक्शे का ताला तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गयी. पत्नी के फरार होने के बाद उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका.

Also Read : रोहतास में तीन थानाध्यक्षों का तबादला, चेनारी-बिक्रमगंज और सासाराम मुफस्सिल की बदली जिम्मेदारी

महिला की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि जितेंद्र कुमार साह के बयान पर कांड संख्या 344/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस फरार महिला की तलाश कर रही है.

Also Read : गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से भक्तिमय हुआ रोहतास का एनिकट क्षेत्र, शोभायात्रा के साथ स्थापित हुई गणेश प्रतिमा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Kr Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >