SASARAM NEWS : सासाराम (जितेंद्र कुमार पासवान) सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार का डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी सूची के अनुसार, जेनरल फिजिशियन से लेकर हड्डी, आंख, कैंसर और दंत विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर ओपीडी में मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही ट्रॉमा सेंटर और मातृ शिशु अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टरों की शिफ्टवार तैनाती की गयी है, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके.
जेनरल ओपीडी
शुक्रवार- जेनरल फिजिशियन: डॉ अजीत कुमार , डॉ विमलेंदु कुमार हड्डी विभाग: डॉ ब्रजेश
कुमार, एनसीडी सेल: डॉ पीके रमन, आंख विभाग: डॉ नेहा कुमारी, दंत विभाग: डॉ नुरेश आलम, कैंसर विभाग: डॉ बासित
अली, टीबी विभाग: डॉ कन्हाई महतो
ट्रॉमा सेंटर
शुक्रवार: डॉ मनीष कुमार (सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक), डॉ प्रवीण कुमार सिंह (दोपहर 2:00 बजे से रात 9:00 बजे तक), डॉ मनोज कुमार सिंह (रात 9:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक)
मातृ शिशु अस्पताल
शुक्रवार-ओपीडी 09 बजे से 02 बजे तक डॉ रंजन कुमार, एसएनसीयू एनआरसी व पीडीया वार्ड 08 बजे से 02 बजे तक डॉ सोनम, एसएनसीयू एनआरसी व पीडीया वार्ड 02 से 08 बजे तक डॉ ज्योति बराक, एसएनसीयू एनआरसी व पीडीया वार्ड रात 08 से सुबह 08 बजे तक डॉ रविकांत कुमार भारती
