सरैया सोन नदी घाट पर सूर्य भगवान को अर्घ अर्पित कर किया नववर्ष का स्वागत

प्रखंड के सरैया में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ वर्ष के प्रथम दिन भगवान सूर्य नारायण की अराधना व उपासना के साथ हुई.

भव्य जलभरी यात्रा के साथ हुआ हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ फोटो -13 – सरैया सोन नदी घाट पर भगवान सूर्य को प्रणाम कर नववर्ष की शुरुआत करते लोग. प्रतिनिधि, तिलौथू प्रखंड के सरैया में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ वर्ष के प्रथम दिन भगवान सूर्य नारायण की अराधना व उपासना के साथ हुई. इस अवसर पर बजरंग दल व हनुमान सेवा दल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जलभरी यात्रा का आयोजन किया गया. सरैया स्थित सोन नदी घाट पर वर्ष के प्रथम सूर्योदय के साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. इस कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सैकड़ों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सूर्योदय से पूर्व ही श्रद्धालु सोन नदी तट पर एकत्र होकर भगवान भास्कर की प्रतीक्षा कर रहे थे. जैसे ही सूर्य देव का उदय हुआ, शंखनाद और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. मंत्रोच्चार के साथ अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धालु जलभरी यात्रा पर निकले. कार्यक्रम के संयोजक हंसराज कुमार ने बताया कि इस परंपरा से समाज में सुख-समृद्धि आती है. वहीं, सरैया पंचायत के मुखिया संजय चौधरी ने जानकारी दी कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च (गुरुवार) को भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी. आयोजन समिति के अध्यक्ष सह उप मुखिया अमित गुप्ता ने लोगों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. मौके पर विजय कुमार, जेपी, सोमनाथ, सुमित, राहुल, पवन, रोहित और संजय शास्त्री सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >