मुख्य न्यायाधीश ने डेहरी के नये न्यायालय भवन का किया वर्चुअल उद्घाटन

डेहरी अनुमंडल न्यायालय के बने नये भवन का मंगलवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने वर्चुअल उद्घाटन किया

डेहरी ऑफिस़ डेहरी अनुमंडल न्यायालय के बने नये भवन का मंगलवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू ने वर्चुअल उद्घाटन किया. इस अवसर पर उच्च न्यायालय में जेएडी द्वितीय कम जज पटना हाइकोर्ट राजीव रंजन प्रसाद, हाइकोर्ट पटना के जज कम इंस्पेक्टींग जज रोहतास पार्थ सार्थी मौजूद थे. वर्चुअल उद्घाटन के मौके पर नये भवन में आयोजित समारोह में जिला जज अनूप कुमार जैन, प्रधान न्यायाधीश सासाराम नवल कुमार, जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार व बार एसोसिएशन डेहरी के अध्यक्ष मनोज कुमार मंच पर मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत पटना उच्च न्यायालय से वर्चुअल निर्देश के बाद राष्ट्रगान व जिला जज के संबोधन से हुआ. उसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ��े उपस्थित लोगों को संबोधित किया. समारोह स्थल पर बने पंडाल में लगी छह बड़े एलइडी पर जिला जज व अधिकारियों, अधिवक्ताओं ने वर्चुअल उद्घाटन के दौरान पटना उच्च न्यायालय से जुड़े मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य वक्ताओं के संबोधन को सुना. विदित हो कि लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से बने उक्त जी पल्स फाइव भवन में 10 कोर्ट रूम, जी पल्स फाइव एमिनिटी बिल्डिंग, एक हाजत बिल्डिंग बनायी गयी है. अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त उक्त न्यायालय भवन के बनने से आम जनता के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी काफी लाभ मिलेगा. इस मौके पर एसडीजेएम रजत दीप, मुंशिफ अर्चना कुमारी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण कुमार व ऋचा कश्यप, एसडीएम निलेश कुमार, एएसपी अतुलेश झा, नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, जिला से आये वरीय अधिवक्ताओं के साथ-साथ बार एसोसिएशन डेहरी के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय व रमाकांत दुबे, सचिव रितेश कुमार, बार के सदस्य मिथिलेश कुमार सिन्हा, दीपक कुमार, अमरनाथ सिंह, रवि कुमार, आदित्य उपाध्याय, प्रशांत पाठक, सुधीर तिवारी, बैरिस्टर सिंह, मनीषा दुबे, ओम प्रकाश पांडेय, बिक्रम कुमार, जयराम कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >