सासाराम में 50 लाख का वेंडर जोन वीरान, डीएम और नगर आयुक्त के बयानों से गहराया असमंजस

सासाराम में वेंडर जोन को लेकर प्रशासन के दोहरे रुख से दुकानदार परेशान हैं. जानिए क्यों अभी फुटपाथी दुकानदारों को पुरानी सड़क पर ही दुकान लगानी होगी.

Rohtas News: सासाराम शहर में करोड़ों के खर्च से बने वेंडर जोन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विरोधाभास की स्थिति बन गई है. जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा और नगर आयुक्त विकास कुमार के अलग-अलग रुख के चलते फुटपाथी दुकानदार भ्रम में हैं. पुरानी जीटी रोड पर पसरे अतिक्रमण और जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे आम जनता को रोजाना भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है.

रोजी-रोटी का हवाला देकर डीएम ने जताई नरमी

चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने मानवीय रुख अपनाते हुए कहा कि वेंडर जोन तक आम लोगों की आवाजाही काफी कम है. ऐसे में गरीब फुटपाथी दुकानदारों पर जबरन वहां जाने का दबाव बनाना उनकी रोजी-रोटी छीनने जैसा होगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन सख्ती के बजाय अन्य विकल्पों पर विचार कर रहा है. साथ ही दुकानदारों को हिदायत दी कि वे अपने ठेले-खोमचे एक सीधी कतार में लगाएं ताकि यातायात बाधित न हो.

अतिक्रमण से गुलजार पुरानी रोड | Prabhat Khabar Network

वेंडर जोन में शिफ्टिंग पर अड़े नगर आयुक्त

दूसरी ओर नगर निगम के नगर आयुक्त विकास कुमार ने स्पष्ट किया है कि वेंडर जोन का निर्माण फुटपाथी दुकानदारों के लिए ही हुआ है और उन्हें वहां शिफ्ट होना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि नगर निगम का पूरा प्रयास है कि पूरा बाजार वेंडर जोन के भीतर ही व्यवस्थित हो, जिसके लिए समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों के इन परस्पर विरोधी बयानों से दुकानदारों के बीच असमंजस बढ़ गया है.

वेंडर जोन के रास्ते को जाम किये ऑटो व बस | Prabhat Khabar Network

मुहाने पर बस-ऑटो के कब्जे से ग्राहक परेशान

नगर निगम ने वेंडर जोन के बुनियादी ढांचे पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए हैं, लेकिन इसके प्रवेश द्वार पर कब्जा जमाए खड़े बस और ऑटो चालकों पर पुलिस या नगर प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है. बाईपास मार्ग चालू होने के बावजूद मुख्य मार्ग खाली नहीं हो सका है. मुहाने पर जाम लगे रहने से ग्राहक वेंडर जोन तक नहीं पहुंच पाते, जिससे कारोबार चौपट होने के डर से दुकानदार भी वहां जाने से कतरा रहे हैं.

Also Read: रोहतास में सोन नदी किनारे गिरी आकाशीय बिजली, मवेशी चरा रहे 21 वर्षीय युवक की मौके पर हुई मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुराग शरण

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >