मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन शुरू, इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर करें अप्लाइ

एक अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र से पहले भरे जायेंगे रिक्त विषयों के पद

अवसर.

जिले के 19 प्रखंडों के चिह्नित मॉडल स्कूलों में विषयवार रिक्त पदों पर होगी तैनाती

एक अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र से पहले भरे जायेंगे रिक्त विषयों के पदफोटो -2- मॉडल स्कूल शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय (प्लस टू) हाइस्कूल सासाराम.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत जिले के मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गयी है. एक अप्रैल 2026 से शुरू होने वाले नये शैक्षणिक सत्र से पहले जिले के सभी 19 प्रखंडों के चिह्नित मॉडल स्कूलों में विषयवार रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान रोहित रोशन ने संयुक्त रूप से बताया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक मॉडल विद्यालय चिह्नित है. जिस मॉडल विद्यालय में जो विषय रिक्त है, उस विषय के इच्छुक शिक्षक इ-शिक्षाकोष पोर्टल पर टीचर लॉगिन के तहत ””मॉडल स्कूल-टीचर सेलेक्शन फॉर्म”” के जरिये आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए लिंक पोर्टल पर सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक जिले के किसी भी प्रखंड के मॉडल स्कूल के रिक्त पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए इ-शिक्षाकोष पोर्टल खोलकर मॉडल स्कूल मॉड्यूल में जाना होगा, जहां टीचर सेलेक्शन फॉर्म का विकल्प उपलब्ध है. जिले के 19 प्रखंडों में चिह्नित मॉडल स्कूलों में राजपुर प्रखंड में श्री जगजीवन राम हाइस्कूल विष्णुपुर, बिक्रमगंज में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिक्रमगंज, दावथ में जगनारायण हाइस्कूल कोआथ, दिनारा में बापू स्मृति नागेश हाई स्कूल सैसद, काराकाट में हाइस्कूल कुरुर, नासरीगंज में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दनाव, संझौली में यादव हाइस्कूल परशुराम नगर छुलकर, सूर्यपुरा में राज राजेश्वरी हाइस्कूल सूर्यपुरा, अकोढ़ीगोला में हाइस्कूल प्रेमनगर अकोढ़ीगोला, डेहरी में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय गंगौली, नौहट्टा में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भवनाथपुर, रोहतास में प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइस्कूल रोहतास, तिलौथू में सोन बांध प्रोजेक्ट हाइस्कूल इंद्रपुरी, चेनारी में श्री स्वामी आत्म विवेकानंद हाइस्कूल रेड़िया, करगहर में हाइस्कूल महुली, कोचस में कबूतरा व्यास हाइस्कूल कपासियान, नोखा में श्री शारदा हाइस्कूल पडवा परासिया, सासाराम में शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय (प्लस टू) हाइस्कूल सासाराम और शिवसागर में उत्कर्मित हाइस्कूल मोरसराय शामिल हैं. उन्होंने बताया कि बताया कि इस पहल का उद्देश्य मॉडल स्कूलों में सभी प्रमुख विषयों के शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >