रोहतास में उपेंद्र कुशवाहा ने सरकार के विकास कार्यो पर की चर्चा, संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रोहतास दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की. उन्होंने हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को एक बड़ी उपलब्धि बताया.

Rohtas Political News : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने रोहतास दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश को नई दिशा देने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य केवल जनता की सेवा और देश का समग्र विकास है.

Rohtas News : हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को बताया बड़ी उपलब्धि

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश में पहली बार हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत एक ऐतिहासिक कदम है. इससे परिवहन व्यवस्था आधुनिक होगी, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा आधारित तकनीक प्रदूषण कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

25 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया जिक्र

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि इन राज्यों में करीब 25 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है. यह देश के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास को गति देने वाला महत्वपूर्ण कदम है.

कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का दिया संदेश

रोहतास दौरे के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में भी हिस्सा लिया. बैठक में प्रदेश, जिला, पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ बूथ कमेटी के सदस्य मौजूद रहे.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pramod kr srivastav

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >