गोपालपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, शादी के सात माह बाद उजड़ा सुहाग

Sasaram News : आरा-सासाराम मुख्य पथ पर गोपालपुर गांव के पास सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय नवविवाहिता अंजलि कुमारी की मौत हो गई. वह अपने पति के साथ स्कूटी से लौट रही थी, जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.

Sasaram News : आरा-सासाराम मुख्य पथ पर गोपालपुर गांव के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय नवविवाहिता अंजलि कुमारी की मौत हो गयी. हादसे में गंभीर रूप से घायल अंजलि को नोखा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

स्कूटी से पति के साथ लौट रही थी अंजलि

बताया जाता है कि नोखा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 निवासी रामजी सिंह की बेटी अंजलि कुमारी सोमवार की रात अपने पति मनीष कुमार के साथ स्कूटी से सासाराम से नोखा लौट रही थी. इसी दौरान गोपालपुर गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद अंजलि सड़क पर गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसके शरीर पर गंभीर चोटें आयी थीं.

नोखा अस्पताल से सासाराम सदर अस्पताल किया गया रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अंजलि को इलाज के लिए नोखा अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सासाराम सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

24 फरवरी 2026 को हुई थी अंजलि की शादी

अंजलि की शादी इसी वर्ष 24 फरवरी 2026 को औरंगाबाद निवासी मनीष कुमार के साथ हुई थी. रामजी सिंह ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से की थी. शादी के महज कुछ माह बाद ही हादसे में बेटी की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

Also Read : नासरीगंज में दुकानदारों पर सख्ती, दुकान के आसपास कचरा मिला तो लगेगा 500 से 2 हजार रुपये तक जुर्माना

अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के लोगों से जानकारी ली जा रही है. पुलिस हादसे के कारणों और वाहन की पहचान को लेकर जांच कर रही है.

Also Read : सासाराम: नगर निगम चुनाव में जन सुराज की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, वार्ड से मेयर तक बढ़ी हलचल

जनप्रतिनिधियों ने जतायी गहरी शोक संवेदना

घटना पर नगर परिषद के सभापति राधेश्याम सिंह, उपसभापति धनजी सिंह, पूर्व जिला पार्षद रविशंकर सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष बृज बिहारी प्रसाद गुप्ता, रोशन कुमार उर्फ बिट्टू, ओम प्रकाश गुप्ता और अजय कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. सभी ने दिवंगत अंजलि कुमारी के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी.

Also Read : रोहतास के इटिम्हॉ में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर हुआ भूमि पूजन, तैयारियां शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >