अनियंत्रित कार ने पांच को रौंदा, पिता की मौत, पुत्र समेत चार घायल

Sasaram news. थाना क्षेत्र के बलिगावां गांव के पास बरांव-दिनारा पथ पर मंगलवार की देर शाम नशे में धुत कार चालक ने सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को रौंद दिया. इससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के लिए ले जाते समय एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गयी.

स्पीड की मार. बरांव-दिनारा पथ पर बलिगावा गांव के पास हुआ हादसा

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक सड़क को किया जाम

नशे में था कार चालक, शराब बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तारफोटो -13- थाने में जब्त स्विफ्ट डिजायर कार. फोटो-13ए- घटना के बाद लोगों को समझाते बीडीओ और थानाध्यक्ष.

प्रतिनिधि, नोखाथाना क्षेत्र के बलिगावां गांव के पास बरांव-दिनारा पथ पर मंगलवार की देर शाम नशे में धुत कार चालक ने सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को रौंद दिया. इससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के लिए ले जाते समय एक व्यक्ति की रास्ते में ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, समानता सिंह का 32 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र सिंह, गांव के ही बुटाई सिंह का 27 वर्षीय बेटा धनजी सिंह, गुरदयाल सिंह का 30 वर्षीय बेटा राहुल कुमार, नंदकिशोर सिंह का 22 वर्षीय बेटा दीपक कुमार व धर्मेंद्र सिंह का आठ वर्षीय बेटा ऋतिक कुमार सभी सड़क किनारे स्थित अपने दरवाजे पर बैठे थे. इसी बीच नशे में धुत कार चालक ने खंभे से टकराते हुए सभी को रौंद दिया.

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम निजी क्लिनिक में भेजा गया. वहां से धर्मेंद्र की स्थिति गंभीर देखते हुए परिजन वाराणसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बरांव-दिनारा पथ को दो घंटे तक जाम कर दिया. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क खाली कराने पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, बीडीओ अतुल गुप्ता, सीओ मधुसूदन चौरसिया पर भी ग्रामीण आक्रोशित हो झड़प पर उतारू हो गये. पुलिस प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क खाली करायी जा सकी. ग्रामीण सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने, मृतक के आश्रित को तत्काल मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे में धुत कार चालक शिवसागर थाना क्षेत्र के मोरसराय गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह उर्फ रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में शराब पीने की भी पुष्टि हुई है और कार से शराब की बोतल भी बरामद की गयी है. इसके साथ ही कार को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

धर्मेंद्र की मौत से गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

कार चालक के रौंदने से मारे गये धर्मेंद्र सिंह किसान के साथ गांव के होनहार व्यक्ति थे. उनकी मौत की सूचना गांव में पहुंची, तो मातमी सन्नाटा पसर गया. जहां एक ओर गांव के लोग धर्मेंद्र की मौत के सदमे में हैं, वहीं दूसरी चिंता उसके बेटे ऋतिक की भी सता रही है कि बाप की मृत्यु और बेटा भी जिंदगी मौत से जंग लड़ रहा है. उसके परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >