लीड...सोन नदी में डूबने व लू लगने से दो की मौत

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी मुहल्ला स्थित निषाद घाट के समीप सोन नदी में डूबने से श्याम लाल चौधरी उर्फ मिचाई चौधरी (54 वर्ष) की मौत हो गयी.

तिलौथू थाना क्षेत्र के सोन नदी व सोन टीला पर हुआ हादसा

मृतक श्याम लाल चौधरी व संजय चौधरी की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर

फोटो -9 – तिलौथू सोन तट पर घटना के बाद लोगों की जुटी भीड़. ए- रोते बिलखते परिजन.

प्रतिनिधि, तिलौथू

थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी मुहल्ला स्थित निषाद घाट के समीप सोन नदी में डूबने से श्याम लाल चौधरी उर्फ मिचाई चौधरी (54 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतक के पुत्र 22 वर्षीय संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर उनके पिता घर से सोन टीला स्थित खेत में काम करने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रात भर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया. रविवार सुबह जब ग्रामीण अपने कार्य के लिए सोन टीला पहुंचे, तो उन्होंने नदी में एक शव तैरता हुआ देखा. सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गये और शव की पहचान श्याम लाल चौधरी के रूप में की गयी. पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.घटना की सूचना मिलने पर तिलौथू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है.मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां सीता कुमारी और गीता कुमारी और एक पुत्र संतोष कुमार को छोड़ गये हैं. दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा संतोष वाटर सप्लाई का काम करता है. मृतक सोन टीला पर खेती-बाड़ी कर सब्जी उगाते थे और इसी से परिवार का जीविकोपार्जन चलता था. इस दुःखद घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है.

सोन टीला पर सब्जी की खेती देखने गये व्यक्ति की लू लगने से गयी जान

इधर, सोन टीला पर एक और मामला सामने आया, जिसमें तिलौथू उत्तरपट्टी निवासी 44 वर्षीय संजय चौधरी की मौत हो गयी. मृतक के चचेरा भाई सुभाष चौधरी ने बताया कि दो दिन पूर्व संजय चौधरी सोन टीला पर सब्जी की खेती देखने गये थे, लेकिन तेज धूप और लू लगने के कारण उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि संजय चौधरी का एक पुत्र 19 वर्षीय चंदन कुमार और तीन बेटियां हैं, जिनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है. बूढ़े पिता दुलार चौधरी घर पर ही रहते हैं. संजय चौधरी सोन टीला पर खेती-बाड़ी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे. उनकी मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >