लीड… रंगारंग प्रस्तुतियों से जूनियर विंग के बच्चों ने जीता दिल

वार्षिकोत्सव. राजेंद्र विद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आगाज

वार्षिकोत्सव. राजेंद्र विद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आगाज

शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है : डिप्टी डायरेक्टर

स्वागत गीत, फैशन शो और योगा डांस की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

दूसरे दिन सीनियर विंग के छात्र बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा का जलवा

फोटो-32- वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे. ए- स्कूल के वार्षिकोत्सव में उपस्थित मुख्य अतिथि व अन्य.

प्रतिनिधि, सासाराम सदर

शहर के गौरक्षणी स्थित आइसीएसइ राजेंद्र विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ किशोर कुमार आनंद, विद्यालय की चेयरपर्सन गीता सिन्हा, निदेशक अंजनी सिन्हा, सचिव अमित प्रकाश और प्राचार्य नवेंदु विश्वास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि डॉ किशोर कुमार आनंद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की वास्तविक आधारशिला है. उन्होंने बच्चों को अपनी अंतर्निहित प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया. चेयरपर्सन गीता सिन्हा ने अनुशासन और संस्कारों पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि समग्र व्यक्तित्व निर्माण का आधार है.

नन्हें कलाकारों ने बिखेरी अपनी

छटा:

उत्सव के पहले दिन जूनियर विंग (नर्सरी से कक्षा पांच) के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों ने फैशन शो, बेबी डांस, फैमिली थीम डांस, योगा डांस, गरबा, डांडिया और भांगड़ा के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विशेष रूप से शिव-पार्वती स्किट, देशभक्ति नाटक, ”ए लिटिल ड्रॉप ऑफ वाटर” और पंजाबी गिद्धा ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी. पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. निदेशक अंजनी सिन्हा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ती है. उन्होंने बताया कि उत्सव के दूसरे दिन यानी 2 अप्रैल को सीनियर विंग के विद्यार्थी अपनी प्रस्तुतियां देंगे. इस अवसर पर अनामिका सिन्हा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >