रोहतास में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल, एक गंभीर

Sasaram News : रोहतास थाना क्षेत्र के कुशडिहरा गांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए. एक घायल को सदर अस्पताल रेफर किया गया है. हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को इलाज के लिए ले जाया.

Sasaram News : रोहतास थाना क्षेत्र के रोहतास-नौहट्टा मुख्य मार्ग स्थित कुशडिहरा गांव में सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गये, जिनमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस

प्रत्यक्षदर्शी अकलेश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पीएचसी रोहतास को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी रोहतास लाया गया.

पांच लोग हुए घायल

घायलों की पहचान धीरेंद्र कुमार (26 वर्ष), ग्राम शेखपुरा, सुशील कुमार (24 वर्ष), पिता बबलू कुमार, ग्राम नावाडीह, अनिकेत कुमार (25 वर्ष), पिता प्रदीप साह, ग्राम शेखपुरा, श्रीकांत यादव (28 वर्ष), पिता कृष्णा यादव, ग्राम बारेचा तथा धनजीत कुमार (20 वर्ष), पिता रमेश कुमार, ग्राम नावाडीह के रूप में हुई है.

Also Read : रोहतास में बक्से का ताला तोड़ डेढ़ लाख रुपये लेकर पत्नी फरार, पति ने दर्ज करायी प्राथमिकी

सुशील कुमार को सदर अस्पताल किया गया रेफर

पीएचसी रोहतास में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. स्थिति गंभीर देखते हुए सुशील कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सासाराम रेफर कर दिया गया.

Also Read : गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से भक्तिमय हुआ रोहतास का एनिकट क्षेत्र, शोभायात्रा के साथ स्थापित हुई गणेश प्रतिमा

आमने-सामने टकरा गयीं दोनों बाइक

ग्रामीणों के अनुसार, एक बाइक अकबरपुर की ओर से आ रही थी, जबकि दूसरी बाइक अकबरपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गयीं. हादसे के बाद कुछ देर तक मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा.

Also Read : रोहतास में तीन थानाध्यक्षों का तबादला, चेनारी-बिक्रमगंज और सासाराम मुफस्सिल की बदली जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >