मोरसराय में स्व. रामप्रवेश बाबू की स्मृति में कार्यक्रम, पौधरोपण कर दी गयी श्रद्धांजलि

Sasaram News : मोरसराय में समाजसेवी स्व. रामप्रवेश बाबू की स्मृति में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पौधरोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया.

Sasaram News : मोरसराय स्थित शिक्षाविद् जगदीश नारायण सिंह के निजी आवास परिसर में समाजसेवी स्व. रामप्रवेश बाबू की स्मृति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई. इस अवसर पर स्व. रामप्रवेश बाबू के चित्र पर उनके अनुज एवं शिक्षाविद् जगदीश नारायण सिंह, पर्यावरणविद् डॉ. राजेश नारायण सिंह और राजीव रंजन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

कई जनप्रतिनिधि और शिक्षाविद् हुए शामिल

कार्यक्रम में विधान पार्षद निवेदिता सिंह, विधायक सोनू सिंह, पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, प्रो. गुरुचरण सिंह, शेरशाह प्राचार्य महेंद्र नाथ पांडेय, प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. जमील अहमद, प्रो. अरुण सिंह, डॉ. चितरंजन सिंह, डॉ. प्रभाकर सिंह और डॉ. मनोज कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

समाजसेवियों और शिक्षाविदों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र प्रसाद, समाजसेवी अनिल सिंह दव्य, टुटुल सिंह, विजय बहादुर सिंह, भाजपा के वरीय नेता संतोष पटेल, प्रेम कुमार सिंह, विजय सिंह, अशोक भारद्वाज, पुलकित सिंह, ईश्वरचंद्र विद्यासागर अकादमी के प्राचार्य राजीव रंजन, संयोजक राम लाल सिंह, प्रशासक प्रदीप कुमार और विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

Also Read : सासाराम: नगर निगम चुनाव में जन सुराज की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, वार्ड से मेयर तक बढ़ी हलचल

परिवार के सदस्यों ने भी दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में स्व. रामप्रवेश बाबू के पारिवारिक सदस्यों में अशोक सिंह, श्रवण सिंह, अभिषेक कुमार, सियाराम राम सिंह, प्रो. अशोक सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, संपत सिंह, ब्रजेश सिंह, केदार सिंह, राजू कुमार, देवांशु, शिवेंद्र, शीला सिंह, प्रतिभा सिंह, मंजु सिंह, अंजु सिंह, अंकिता सिंह, नीतू सिंह, डॉ. दिव्यास्था, डॉ. दिव्यांगी और दक्षिका समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ 2026 का समापन, नव प्रवेशी छात्रों को दी गयी शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी

विकास सिंह और प्रमिला सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचीं

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे विकास सिंह तथा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला सिंह भी शामिल हुईं. मौके पर उपस्थित लोगों ने स्व. रामप्रवेश बाबू के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Also Read : सासाराम: नगर निगम चुनाव में जन सुराज की एंट्री से बदले सियासी समीकरण, वार्ड से मेयर तक बढ़ी हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >