टोल प्लाजा पर 6% तक बढ़ा टैक्स, बिना फास्टैग वाले वाहनों से वसूला सवा गुना शुल्क

फास्टैग नही रहने से ऑन लाईन भुगतान पर 25 से 30 वाहनों का लगा सावा गुना टोल

नेशनल हाइवे पर सफर हुआ महंगा, सासाराम समेत सभी टोल प्लाजा पर नयी दरें लागू

कैश भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त, ऑनलाइन भुगतान पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज

एक अप्रैल से लागू हुई नयी दरें : कार के लिए 150 तो भारी वाहनों के लिए चुकाने होंगे 860 रुपये

फास्टैग नही रहने से ऑन लाईन भुगतान पर 25 से 30 वाहनों का लगा सावा गुना टोल

फोटो-5-सासाराम टोल प्लाजाप्रतिनिधि, सासाराम सदर

नेशनल हाइवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अप्रैल से यात्रा महंगी हो गयी है. नये वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही सासाराम समेत सभी टोल प्लाजा पर नयी दरें प्रभावी कर दी गयी हैं. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के इस फैसले से टोल मार्ग से रोजाना आने-जाने वाले वाहन चालकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. टैक्स में यह वृद्धि तीन से छह प्रतिशत तक की गयी है.

कैश भुगतान बंद, ऑनलाइन पर सवा गुना चार्ज

नये नियमों के तहत टोल प्लाजा पर कैश भुगतान की प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है. अब यदि किसी वाहन पर फास्टैग नहीं लगा है, तो उसे नकद के बजाय अनिवार्य रूप से ऑनलाइन भुगतान करना होगा. हालांकि, बिना फास्टैग वाले वाहनों से ऑनलाइन माध्यम से भी सवा गुना अधिक टोल टैक्स वसूला जायेगा. नियम लागू होने के पहले दिन ही सासाराम टोल प्लाजा पर लगभग 25 से 30 ऐसे वाहनों से सवा गुना शुल्क वसूल किया गया, जिन पर फास्टैग उपलब्ध नहीं था.

सासाराम टोल से प्रतिदिन गुजरते हैं 16 हजार वाहन

सासाराम टोल प्लाजा प्रबंधन के अनुसार, नयी दरें 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद से लागू कर दी गयी हैं. वर्तमान में इस टोल से प्रतिदिन लगभग 15 से 16 हजार वाहन गुजरते हैं. हालांकि, ओवरलोड बालू और गिट्टी के वाहनों पर प्रतिबंध के कारण वाहनों की संख्या में कुछ कमी जरूर आई है, लेकिन शुल्क वृद्धि ने आम यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है. एनएचएआइ की अधिकारी ईना चक्रवर्ती ने बताया कि यह वृद्धि केंद्रीय स्तर पर तय की गयी है, जो सभी टोल प्लाजा पर समान रूप से प्रभावी होगी.

जानें कितनी बढ़ी आपकी जेब पर मार

नयी दरों के अनुसार, कार के लिए एक तरफ का टोल अब 145 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है. लाइट कॉमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) का शुल्क 210 से बढ़ाकर 220 रुपये, बस और ट्रक का 425 से बढ़ाकर 445 रुपये, मल्टी एक्सल व्हीकल का 620 से बढ़ाकर 655 रुपये और भारी मशीनी वाहनों का शुल्क 815 से बढ़ाकर 860 रुपये कर दिया गया है. छोटी गाड़ियों पर जहां पांच रुपये की मामूली वृद्धि हुई है, वहीं भारी व्यावसायिक वाहनों के लिए यह बढ़ोत्तरी 45 रुपये तक पहुंच गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >