स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड में तीन नामजद आरोपित, प्राथमिकी दर्ज

Sasaram news. गंजभड़सरा बाजार में रविवार की देर शाम एक स्वर्ण व्यवसायी की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में स्वर्ण व्यवसायी की पत्नी के बयान पर तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए दिनारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

दुकान से महज 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने मारी थी गोली

गोली मारने के बाद व्यवसायी का गहनों से भरा झोला भी ले उड़े अपराधी

पुराने विवाद में चल रहे मुकदमे को लेकर घटना को दिया गया है अंजाम

फोटो कैप्शन -09- गंजभड़सरा बाजार में पसरा सन्नाटा. प्रतिनिधि, दिनारा

स्थानीय थाना क्षेत्र के गंजभड़सरा बाजार में रविवार की देर शाम एक स्वर्ण व्यवसायी की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में स्वर्ण व्यवसायी की पत्नी के बयान पर तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए दिनारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक भड़सरा निवासी भुटुल सेठ उर्फ कामेश्वर प्रसाद के पुत्र प्रिंस वर्मा की पत्नी ममता देवी के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें पूर्व के विवाद में चल रहे मुकदमे को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस संदर्भ में एसपी के निर्देश पर पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच करने में जुटी है. गौरतलब है कि रविवार की देर शाम स्वर्ण व्यवसायी गंजभड़सरा बाजार से दुकान बंद कर अपने गांव भड़सरा जा रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के सीने में गोली मारकर उनसे गहने का झोला छीन लिया. वहीं, ग्रामीणों ने जख्मी हालत में व्यवसायी को दिनारा पीएचसी पर लाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मौत के कारणों और अपराधियों की गिरेबां तक पुलिस पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास में है. बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

गंजभड़सरा बाजार पर पसरा सन्नाटा

घटना के बाद गंजभड़सरा बाजार पर सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक सन्नाटा पसरा रहा. इस तरह की घटना को लेकर दुकानदार व स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. मृतक प्रिंस वर्मा की ज्वेलरी दुकान में एक साल पहले भी चोरी की घटना हुई थी, जिसका दिनारा थाने में केस दर्ज कराया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गंजभड़सरा व तोड़ा गांव के इस घटना को लेकर एफएसएल टीम द्वारा जांच करायी गयी है. तोड़ा गांव के मृतक पंकज कुमार का जहां शव पड़ा मिला, वहां एक बूंद भी खून नहीं पाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >