हत्यारोपित को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमले में तीन गिरफ्तार

Sasaram news. विगत 26 अप्रैल को बिक्रमगंज थाने की पुलिस पर हुए हमले से नाराज एसपी रौशन कुमार की अगुवाई में गुरुवार की अहले सुबह बिक्रमगंज के कुरैशी मुहल्ले में छापेमारी की गयी.

पंकज पांडेय हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पकड़ने के दौरान हुआ था हमला पुलिस ने बिक्रमगंज के कुरैशी मुहल्ले में छापेमारी कर की बड़ी कार्रवाई फोटो-14-छापेमारी अभियान में शामिल एसपी व पुलिस पदाधिकारी. प्रतिनिधि, बिक्रमगंज. विगत 26 अप्रैल को बिक्रमगंज थाने की पुलिस पर हुए हमले से नाराज एसपी रौशन कुमार की अगुवाई में गुरुवार की अहले सुबह बिक्रमगंज के कुरैशी मुहल्ले में छापेमारी की गयी. इस दौरान तीन नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तार नामजद आरोपितों में इस्माइल कुरैशी, टीपू कुरैशी और असगर कुरैशी शामिल है. हालांकि, आजाद कुरैशी समेत अन्य नामजद और 75 अज्ञात आरोपित मौके से फरार हो गये. पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई तब हुई, जब 26 अप्रैल को दिनारा और बिक्रमगंज थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने पंकज पांडेय हत्याकांड के मुख्य आरोपित टुन्ना पांडेय को पकड़ने के लिए बिक्रमगंज चौक स्थित कुरैशी मुहल्ले में छापा मारा था. गुप्त सूचना पर की गयी कार्रवाई के दौरान आरोपित को बचाने के लिए भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया. करीब सौ की संख्या में लोगों ने पथराव और हाथापाई की थी. इसके बावजूद पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए शराब के नशे में धुत आरोपित टुन्ना पांडेय को आजाद कुरैशी के घर से गिरफ्तार कर लिया था. डीएसपी कुमार संजय ने बताया कि दिनारा थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव में हुई हत्या पारिवारिक विवाद का नतीजा थी. चाचा-भतीजे के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. मामूली कहासुनी के बाद टुन्ना पांडेय ने अपने पुत्र विवेक पांडेय के साथ मिलकर पंकज पांडेय को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी. घटना के बाद से विवेक पांडेय फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. एसपी रौशन कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है. बता दें कि कुरैशी मोहल्ला में पुलिस पर हमला मामले में पुलिस ने 26 लोगों को नामजद और 75 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >