सेनुआर मध्य विद्यालय में चोरी, 7 क्विंटल चावल और 30 किलो दाल ले गए चोर, केस दर्ज

Sasaram Theft at School : प्रधानाध्यापक राधेश्याम सिंह ने बताया कि सुबह विद्यालय पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चला. मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.

Sasaram Theft at School : प्रखंड के सेनुआर स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार की रात चोरों ने स्टोर रूम की खिड़की और लोहे की ग्रिल काटकर मध्याह्न भोजन योजना के लिए रखे खाद्यान्न की चोरी कर ली. चोर करीब सात क्विंटल चावल और 30 किलोग्राम दाल लेकर फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी.

स्टोर रूम की खिड़की तोड़ चोरी की

प्रधानाध्यापक राधेश्याम सिंह ने बताया कि सुबह विद्यालय पहुंचने पर चोरी की घटना का पता चला. इसके बाद डायल 112 को सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया. जांच में पाया गया कि चोरों ने स्टोर रूम की खिड़की और ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा खाद्यान्न चुरा लिया.

विद्यालय प्रशासन की ओर से शिवसागर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है.

पहले भी इस विद्यालय को बनाया गया निशाना

गौरतलब है कि यह विद्यालय पहले भी असामाजिक तत्वों के निशाने पर रहा है. इससे पूर्व भी विद्यालय में तोड़फोड़ और चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. क्षेत्र के कहऊ और यागपुर स्थित विद्यालयों में भी हाल के दिनों में चोरी की वारदातें हुई हैं, जिससे शिक्षकों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: 18 जून से सासाराम में शुरू होगी 11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता, 19 जिलों की टीमें लेंगी भाग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >