हनुमान मंदिर से चोरी गयी दान पेटी बरामद, नकदी और बर्तन ले उड़े चोर

दान पेटी के रुपये व बर्तन ले उड़े चोर, भगवान के कपड़े नाली में फेंकने पर आक्रोश

दान पेटी के रुपये व बर्तन ले उड़े चोर, भगवान के कपड़े नाली में फेंकने पर आक्रोश पेटी में एक लाख से अधिक की नकदी और 10 किलो पीतल के बर्तन होने का अनुमान फोटो-6- मंदिर के पीछे गंदे नाली के पास पड़ा दान पेटी प्रतिनिधि, डालमियानगर पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों के कड़े विरोध के कारण सोमवार की रात सब्जी बाजार स्थित हनुमान मंदिर से चोरी हुई दान पेटी बुधवार की सुबह मंदिर के पीछे नाली के पास बरामद की गयी. चोरों ने दान पेटी की कुंडी तोड़कर उसे पूरी तरह खाली कर दिया था. चोरों ने पेटी में रखे भगवान के वस्त्रों को नाली के गंदे पानी में फेंक दिया था. इससे श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मंदिर के पुजारी विनय बाबा घटनास्थल पर पहुंचे और डालमियानगर थाना को सूचित किया. पुलिस की उपस्थिति में दान पेटी को नाली से बाहर निकाला गया. इसके बाद मंदिर परिसर में पेटी को स्वच्छ जल से धोकर और गंगाजल छिड़ककर मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र किया गया. मंदिर के पुजारी विनय बाबा ने बताया कि दान पेटी दो वर्ष में एक बार शारदीय नवरात्रि में विकास कार्यों के लिए खोली जाती है. पिछले नवरात्रि में पेटी नहीं खोली गयी थी, जिससे अनुमान है कि इसमें एक लाख रुपये से अधिक की राशि मौजूद थी. इसके अतिरिक्त पेटी के दूसरे खाने में रखे लगभग 10 किलोग्राम वजन के पीतल व फूल के भारी बर्तन और पूजन सामग्री भी गायब है. स्थानीय नागरिक प्रेम पांडे, सुधीर कुमार, बबलू सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुशील सिंह और रामप्रवेश तिवारी ने घटना की घोर निंदा की. स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और पुलिस की निष्क्रियता के कारण अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >