बाबूगंज में 101 बेटियों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारी को लेकर बनी 29 समितियां

SASARAM NEWS.स्थानीय बाबूगंज मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह को लेकर शिव शक्ति मैरेज हॉल में ‘सर्व जन कल्याण संस्थान’ के बैनर तले पांचवें सामूहिक विवाह महोत्सव की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गयी.

तिलौथू. स्थानीय बाबूगंज मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह को लेकर शिव शक्ति मैरेज हॉल में ‘सर्व जन कल्याण संस्थान’ के बैनर तले पांचवें सामूहिक विवाह महोत्सव की सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गयी.बैठक में निर्णय लिया गया कि इस आयोजन के तहत 101 बेटियों का निःशुल्क विवाह कराया जायेगा. कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कुल 29 समितियों का गठन किया गया और विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गयी. बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद जगलेश प्रसाद चौरसिया ने की, जबकि संचालन अविनाश यादव और विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील करते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया. उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार और सुझाव साझा करते हुए कार्यक्रम को और बेहतर बनाने पर जोर दिया.बैठक में बालेश्वर मेहता, सुमेर कुमार सिंह, राकेश रंजन, अमन कुमार वर्मा, विकास कुमार, एजाज अहमद, शेषनाथ चौधरी, महेंद्र भारती, विकास कुशवाहा, अमानत हुसैन सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >