डेहरी-सासाराम होते हुए नयी दिल्ली जाने वाली अमृत भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी

SASARAM NEWS.सासाराम-डीडीयू-सूबेदारगंज(प्रयागराज)- गोविंदपुरी(कानपुर)-गाजियाबाद के रास्ते गया और दिल्ली के मध्य अमृत भारत ट्रेन का परिचालन 28 अगस्त को शुरू होगा. वहीं, वैशाली और कोडरमा के मध्य मेमू फास्ट पैसेंजर का परिचालन भी होगा.

संवाददाता, गया जी

सासाराम-डीडीयू-सूबेदारगंज(प्रयागराज)- गोविंदपुरी(कानपुर)-गाजियाबाद के रास्ते गया और दिल्ली के मध्य अमृत भारत ट्रेन का परिचालन 28 अगस्त को शुरू होगा. वहीं, वैशाली और कोडरमा के मध्य मेमू फास्ट पैसेंजर का परिचालन भी होगा. दोनों ट्रेनों का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है. पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 13697 गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त से गया जंक्शन से 16.30 बजे खुलकर 17.08 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 17.24 बजे डेहरी ऑन सोन, 17.44 बजे सासाराम, 18.16 बजे भभुआ रोड, 19.45 बजे डीडीयू, 22.55 सूबेदारगंज, 01.35 बजे गोविंदपुरी, 05.55 बजे टुंडला, 11.05 बजे गाजियाबाद रुकते हुए 12.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 13698 दिल्ली-गया अमृत भारत एक्सप्रेस 29 अगस्त से दिल्ली से 14.00 बजे खुलकर 14.40 बजे गाजियाबाद, 16.50 बजे टुंडला, 19.55 बजे गोविंदपुरी, अगले दिन 01.10 सूबेदारगंज, 05.45 बजे डीडीयू, 06.30 बजे भभुआ रोड, 07.07 बजे सासाराम, 07.25 बजे डेहरी ऑन सोन, 07.43 बजे अनुग्रह नारायण रोड रुकते हुए 08.55 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी. वहीं, 22 अगस्त को गाड़ी संख्या 03621 गया-दिल्ली अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल गया जंक्शन से 10.50 बजे खुलकर 11.40 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 12.10 बजे डेहरी ऑन सोन, 12.35 बजे सासाराम, 13.20 बजे भभुआ रोड, 14.10 बजे डीडीयू, 17.20 सूबेदारगंज, 20.15 बजे गोविंदपुरी, 23.30 बजे टूण्डला, अगले दिन 02.55 बजे गाजियाबाद रुकते हुए 04.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >