मानपुर में शतचंडी सह हनुमंत यज्ञ को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा
SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र के मानपुर गांव में आयोजित शतचंडी सह हनुमत और मां काली प्रतिष्ठात्मक यज्ञ को लेकर शुक्रवार को जलभरी शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में मानपुर पंचायत समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
बिक्रमगंज.
प्रखंड क्षेत्र के मानपुर गांव में आयोजित शतचंडी सह हनुमत और मां काली प्रतिष्ठात्मक यज्ञ को लेकर शुक्रवार को जलभरी शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में मानपुर पंचायत समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम तथा हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा.जलभरी शोभायात्रा हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ मानपुर गांव स्थित यज्ञ मंडप से शुरू होकर नोनहर जंगल स्थित चितगोबिंद ब्रह्म स्थान के समीप तालाब तक पहुंची. वहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ जल पूजन कराया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं ने तालाब से पवित्र जल कलशों में भरा. साथ ही बक्सर से लाये गये गंगाजल को भी इसमें शामिल किया गया.इसके बाद कांवरियों व श्रद्धालुओं का जत्था गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ पुनः यज्ञ मंडप पहुंचा, जहां जल को विधिवत स्थापित किया गया.शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में नजर आये. महिलाओं ने मंगल गीत गाये, जबकि युवाओं में भी खास उत्साह देखा गया.ग्रामीणों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन प्रसिद्ध कथावाचक रमेश मिश्र मृदुल और राजेश मिश्रा के सानिध्य में आयोजित हो रहा है. समिति के अनुसार 13 को प्राणप्रतिष्ठा और 14 मई को पूर्णाहुति, भंडारा व विदाई कार्यक्रम आयोजित होगा.कार्यक्रम को सफल बनाने में मानपुर पंचायत के ग्रामवासी व क्षेत्रीय ग्रामीण सक्रिय सहयोग कर रहे हैं.