दो बाइकों की टक्कर में शिक्षक समेत दो घायल

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के निमियाडीह टेढ़का मोड़ पर शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

तिलौथू.

थाना क्षेत्र के निमियाडीह टेढ़का मोड़ पर शुक्रवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक घायल को तत्काल इलाज के लिए सासाराम भेज दिया. वहीं तिलौथू थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी शिक्षक अनिल भास्कर के पैर में गंभीर चोट लगी है.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. घायल शिक्षक को भी बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर किया गया.थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. क्षतिग्रस्त बाइक को थाना लाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >