चिलबिला गांव में पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को काटा

SASARAM NEWS.प्रखंड के चिलबिला गांव में पागल कुत्तों ने आतंक मचा रखा है. सोमवार को अहराव गांव निवासी सुरेश पासवान को काटने के बाद कुत्ता चिलबिला गांव पहुंचा और मंगल पासवान, मुरारी पासवान,अजीत यादव समेत आधा दर्जन लोगों को काट लिया.

अकोढ़ीगोला.

प्रखंड के चिलबिला गांव में पागल कुत्तों ने आतंक मचा रखा है. सोमवार को अहराव गांव निवासी सुरेश पासवान को काटने के बाद कुत्ता चिलबिला गांव पहुंचा और मंगल पासवान, मुरारी पासवान,अजीत यादव समेत आधा दर्जन लोगों को काट दिया. स्थानीय लोगों ने कुत्ते को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन मौडीहा गांव में भी एक व्यक्ति को काटने के बाद लोगों ने कुत्ते को पीटकर मार डाला. घायलों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से रैबीज का इंजेक्शन नहीं मिल रहा है. डेहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य मैनेजर गणेश प्रसाद ने कहा कि रैबीज का स्टॉक कल ही खत्म हो गया है और नया डिमांड किया गया है.लोगों को फिलहाल दुकानों से जाकर रैबीज का इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >