राजस्व महाभियान शिविर का सीओ ने किया निरीक्षण

गुरुवार को सीओ अंचला कुमारी ने कैथी पंचायत का निरीक्षण किया

नासरीगंज. प्रखंड सह अंचल की विभिन्न 12 पंचायतों में राजस्व महाअभियान के तहत शिविर 16 अगस्त से लग रहा हैं, जो 20 सितंबर तक लगेगा. इसी दौरान गुरुवार को सीओ अंचला कुमारी ने कैथी पंचायत का निरीक्षण किया. इस अवसर पर सीओ ने राजस्व कर्मचारियों को कई निर्देश भी दिये. इन दिनों राजस्व अभियान के तहत डोर टू डोर पंजी टू के प्रति का वितरण किया जा रहा है. सीओ अंचला कुमारी ने बताया अब तक 3991 रैयतों को जमाबंदी का कॉपी दिया जा चुका है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिविर में उपस्थित राजस्व कर्मचारी सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करें. कार्य में लापरवाही बरतने पर बक्शे नहीं जायेंगे. उन्होंने शिविर में आये भू-धारकों से अपील करते हुए कहा वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से आगे आएं और राजस्व सुधार प्रक्रिया का लाभ उठाएं. शिविर का मुख्य उद्देश्य रैयतों की भूमि व राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करना है. सीओ ने बताया कि इस पहल से न केवल लंबित मामलों का निबटारा होगा,बल्कि स्थानीय प्रशासन और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा. मौके पर विकास मित्र और राजस्व कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >