सासाराम में कर्ज से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

पिकअप की किस्त नहीं भरने पर फाइनेंस कंपनी ने गाड़ी खींची, तनाव में था युवक

पिकअप की किस्त नहीं भरने पर फाइनेंस कंपनी ने गाड़ी खींची, तनाव में था युवक चाय पीकर कमरे में गया था कन्हैया, काफी देर तक बाहर नहीं आने पर हुआ शक एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से उठाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा प्रतिनिधि, सासाराम सदर नगर थाना क्षेत्र के बौलिया रोड स्थित बुद्ध मिशन स्कूल के पास किराये के मकान में रह रहे एक युवक ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, वैशाली जिला निवासी नर्मदेश्वर सेठ का 40 वर्षीय पुत्र कन्हैया सेठ विगत 20 वर्षों से सासाराम में ही किराये के मकान में रहता था. वह मंगलवार की सुबह बाजार से चाय पीने के बाद घर गया और कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया. जब बहुत देर तक वह बाहर नहीं निकला तो बच्चों ने आवाज दी, फिर भी दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद बच्चों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटका दिखाई दिया. शोर मचने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को नीचे उतारा और एफएसएल की टीम को बुलाया. टीम ने घटनास्थल से कई सैंपल उठाये. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. ग्रामीणों के अनुसार, कन्हैया सेठ ने कुछ महीने पूर्व पिकअप वैन खरीदी थी. पैसे के अभाव में वह किस्त नहीं भर पा रहा था, जिसके कारण फाइनेंस कंपनी ने पिकअप को खींच लिया था. इसके बाद से ही वह तनाव में रह रहा था. कर्ज के कारण ही उसने ऐसा कदम उठाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >