17 केंद्रों पर 11046 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 11 बजे के बाद नहीं मिलेगी इंट्री

Sasaram news. बिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना द्वारा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्यालय परिचारी पद के लिए प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को आयोजित की जायेगी.

बीएसएससी की प्रारंभिक परीक्षा आज. इ-एडमिट कार्ड और फोटो आइडी जरूरीफोटो-6- एसपी जैन कॉलेज सासाराम केंद्र.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिसबिहार कर्मचारी चयन आयोग पटना द्वारा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्यालय परिचारी पद के लिए प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आज रविवार को आयोजित की जायेगी. परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक ली जायेगी. जिले में इसके लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11046 अभ्यर्थी भाग लेंगे, जिसमें श्री शंकर सीनियर सेकेंड्री स्कूल तकिया सासाराम केंद्र पर 672 अभ्यर्थी, शेरशाह सूरी इंटर स्कूल अड्डा रोड सासाराम केंद्र पर 576, उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल बेलाढ़ी सासाराम केंद्र पर 288, प्लस टू हाइस्कूल चौखंडी पथ सासाराम केंद्र पर 336, शेरशाह कॉलेज कैनाल रोड लालगंज सासाराम केंद्र पर 816, रोहतास महिला कॉलेज सासाराम केंद्र पर 450, एसपी जैन कॉलेज सासाराम केंद्र पर 1200, डीएवी पब्लिक स्कूल हंसराज नगर अदमापुर सासाराम केंद्र पर 1440, बुद्धा मिशन स्कूल जगदेव पथ नूरनगंज सासाराम केंद्र पर 552 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

वहीं, जीएस रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल मलवार रोड सासाराम केंद्र 408, प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल सासाराम केंद्र पर 500, राष्ट्रीय एसएस प्लस टू स्कूल डिलियां डिहरी ऑन सोन केंद्र पर 576, रमा रानी जैन गर्ल्स हाई स्कूल महात्मा गांधी चौक डिहरी ऑन सोन केंद्र पर 640, उच्च माध्यमिक विद्यालय डालमियानगर डिहरी ऑन सोन केंद्र पर 792, हाई स्कूल डिहरी ऑन सोन केंद्र पर 600, डीएवी पब्लिक स्कूल भड़कुड़िया आरा पटना रोड डिहरी केंद्र पर 600, डीएवी पब्लिक स्कूल कटार डिहरी केंद्र पर 600 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने 32 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 32 पुलिस पदाधिकारी और 17 महिला दंडाधिकारियों की नियुक्ति की है. परीक्षा में सामान्य अंक गणित, सामान्य ज्ञान और सामान्य हिंदी विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे.

11 बजे के बाद इंट्री नहीं

वैसे अभ्यर्थी जिनकी परीक्षा सासाराम के उक्त 11 व डिहरी के 6 केंद्रों पर है, वो समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं. इन परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए सासाराम रेलवे स्टेशन व डिहरी स्टेशन से आसानी से ऑटो मिल जाएगा. शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए अभ्यर्थी कुछ घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचने की कोशिश करें. क्योंकि परीक्षा केंद्र में सुबह 9 बजे से ही प्रवेश दिया जाने लगेगा, जो सुबह 11 बजे बंद हो जाएगा. 11 बजे के बाद अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में इंट्री नहीं मिलेगी. केंद्रों पर फिजिकल चेकिंग (फ्रिस्किंग) के बाद ही एंट्री मिलेगी.

दुकानें रहेंगी बंदपरीक्षा को लेकर पूर्व में ही जिलाधिकारी ने बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिया है, जिसके अनुसार परीक्षा केंद्र के आसपास जितने भी साइबर कैफे, फोटो कॉपी की दुकानें, इत्यादि परीक्षा अवधि में पूरी तरह बंद रहेंगे. ऐसे में अपने सभी कागजात को दुरूस्त कर ही केंद्र पर पहुंचे.

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पाबंदीवहीं, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरीके से पाबंदी रहेगी. ऐसे में अभ्यर्थी अपने साथ मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजन, रिस्ट वॉच सामान्य या स्मार्ट आदि सामग्री तथा वाइटनर, इरेजर व बैलेड जैसी सामग्री लेकर नहीं आए. क्योंकि किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पाये जाने पर उसे कदाचार मानते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

ई-एडमिट कार्ड और फोटो आईडी जरूरीइस परीक्षा से सम्बद्ध सभी अभ्यर्थी अपना ई-एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर लायेंगे, जो केंद्र में प्रवेश व बैठने के लिए मान्य होगा. साथ ही अभ्यर्थी को अपनी पहचान के लिए एक फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लेकर उपस्थित होना है. इसके अतिरिक्त कोई अन्य कागजात या कलम लेकर प्रवेश वर्जित रहेगा. दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र मूल में लाना अनिवार्य है. ध्यान रहे कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को बॉल पेन आयोग की तरफ से उपलब्ध कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >