फोरलेन पर खड़े ट्रक में बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, बहन गंभीर

थाना क्षेत्र के फोरलेन पर पहलेजा मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गयी

नाना के घर से अपने घर डेहरी लौट रहा था युवक पहलेजा मोड़ के पास हादसा, जमुहार ले जाने के दौरान चालक ने तोड़ा दम फोटो -24 – फोरलेन पर पहलेजा मोड़ के पास ट्रक ट्रेलर बाइक दुर्घटना स्थल पर जुटे लोग प्रतिनिधि, डालमियानगर थाना क्षेत्र के फोरलेन पर पहलेजा मोड़ के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल का इलाज गोपाल नारायण सिंह मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. डालमियानगर थाना ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेलवे कॉलोनी (क्वार्टर नंबर टीआरडी/177) निवासी सीनियर टेक्नीशियन प्रदीप कुमार चौधरी का 24 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार चौधरी अपनी 26 वर्षीय बहन मालती कुमारी के साथ सासाराम स्थित नाना के घर से डेहरी लौट रहा था. इसी दौरान पहलेजा मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गयी और फोरलेन पर अवैध रूप से खड़े एक ट्रेलर ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे फंस गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डालमियानगर पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जमुहार स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सुमन कुमार चौधरी की मौत हो गयी. महिला की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. लोगों ने पुलिस गश्त और चौकसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहलेजा मोड़ के पास पर्याप्त जगह होने के बाद भी बालू लदे ट्रक और अन्य वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं. ये वाहन रात होने का इंतजार करते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति बनी रहती है. डालमियानगर थानाध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है. आरोपित चालक के विरुद्ध पीड़ित पक्ष के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >